नयी दिल्ली , मई 12 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही। गेहूं के दाम टूट गये जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत छह रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं चार रुपये सस्ता हुआ और 2,776 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। आटे की कीमत छह रुपये बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल औसतन 13 रुपये और चना दाल सात रुपये महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत पांच रुपये और मूंग दाल की चार रुपये बढ़ गयी। मसूर दाल कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 33 रिंगिट टूटकर 4,483 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.36 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 37 रुपये टूट गयी। मूंगफली तेल 12 रुपये और सरसों तेल तीन रुपये सस्ता हुआ। वहीं, वनस्पति 11 रुपये मजबूत हुआ। सोया तेल और पाम ऑयल 30-30 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित