नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ दालें और चीनी भी महंगी हुई जबकि गेहूं नरमी देखी गयी। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 97 रुपये बढ़कर 3,847 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 13 रुपये फिसलकर 2,861 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी 22 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 228 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 182 रुपये और मसूर दाल 166 रुपये मजबूत हुई। मूंग दाल का भाव 133 रुपये और उड़द दाल का 44 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया।

विदेशों में अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा 0.78 प्रतिशत टूटकर 53.09 सेंट प्रति पौंड बोला गया। मलेशिया में बाजार बंद रहे।

स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल औसतन 167 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। सोया तेल 112 रुपये और सूरजमुखी तेल 82 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल भी 63 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। वनस्पति की कीमत 155 रुपये और सरसों तेल की 114 रुपये प्रति क्विंटल क्विंटल बढ़ गयी।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 112 रुपये प्रति क्विंटल चढ़े हुए। चीनी की कीमत भी 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित