नयी दिल्ली , मई 04 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ चीनी और खाद्य तेलों में भी नरमी देखी गयी। गेहूं में टिकाव रहा जबकि दालों के दामों में घट-बढ़ रही।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत चार रुपये घटकर 3,832 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,781 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटे की कीमत 12 रुपये गिर गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। चना दाल की औसत कीमत नौ रुपये और मसूर दाल की चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल में 37 रुपये और उड़द दाल में 35 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। तुअर दाल के भाव स्थिर रहे।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 50 रिंगिट चढ़कर 4,620 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.44 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित