नयी दिल्ली , फरवरी 15 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 69 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,753 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं सात रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,856 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा चार रुपये चढ़कर 3,341 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
बीते सप्ताह खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल की औसत कीमत 319 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल का भाव 256 रुपये और पाम ऑयल का 222 रुपये बढ़ा। सोया तेल 105 रुपये और सरसों तेल 78 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति में 36 रुपये की तेजी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित