नयी दिल्ली , अप्रैल 29 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल में टिकाव देखा गया। चावल के साथ गेहूं की कीमत भी कमोबेश स्थिर रही। चीनी के भाव घटे, जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ रही।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,835 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं 2,780 रुपये प्रति क्विंटल पर अपरिवर्तित रहा। आटे में भी टिकाव देखा गया।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। चना दाल की औसत कीमत 10 रुपये और मसूर दाल की चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 20 रुपये और उड़द दाल 13 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल भी नौ रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा 42 रिंगिट चढ़कर 4,578 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.24 प्रतिशत महंगा हुआ और 73.42 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित