नयी दिल्ली , अप्रैल 18 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। चावल के साथ गेहूं भी सस्ता हुआ। वहीं, चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये घटकर 3,843 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं भी 11 रुपये सस्ता हुआ और 2,770 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत चार रुपये बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव नजर आया। मूंग दाल औसतन 29 रुपये और उड़द दाल 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत 20 रुपये टूट गयी। तुअर दाल 12 रुपये और चना दाल सात रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित