नयी दिल्ली , अप्रैल 13 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी में भी तेजी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 95 रुपये बढ़कर 3,854 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और 2,777 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 12 रुपये घट गयी।
दाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। मसूर दाल 39 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल 36 रुपये और चना दाल 31 रुपये मजबूत हुई। उड़द दाल का भाव 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा। वहीं, मूंग दाल छह रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 19 रिंगिट चढ़कर 4,557 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.82 प्रतिशत की बढ़त में 67.64 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में ज्यादातर खाद्य तेलों में नरमी देखी गयी। मूंगफली तेल 175 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। पाम ऑयल की कीमत 91 रुपये और सूरजमुखी तेल की 42 रुपये फिसल गयी। सोया तेल 39 रुपये और सरसों तेल 16 रुपये सस्ती हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित