नयी दिल्ली , मार्च 30 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी तेजी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव चार रुपये बढ़कर 3854 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं 15 रुपये महंगा हुआ और 2,812 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत गत दिवस के स्तर पर टिकी रही।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। तुअर दाल की औसत कीमत 52 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 33 रुपये और चना दाल छह रुपये महंगी हुई। वहीं, मूंग दाल का भाव 13 रुपये और उड़द दाल का 12 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 141 रिंगिट चढ़कर 4,772 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.57 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित