नयी दिल्ली , जनवरी 13 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़े। चावल के साथ जहां गेहूं, चीनी और खाद्य तेलों में भी तेजी रही। वहीं, दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 21 रुपये बढ़कर 3,863 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और 2,864 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटे की कीमत भी पांच रुपये बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में मिलाजुला रुख रहा। तुअर दाल औसतन नौ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। वहीं, मसूर दाल के दाम 42 रुपये और मूंग दाल के 35 रुपये बढ़ गये। चना दाल सात रुपये और उड़द दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 27 रिंगिट की गिरावट के साथ 4,063 रिंगिट प्रति टन रह गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 50.47 डॉलर के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 97 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल में 59 रुपये और पाम ऑयल में 39 रुपये की तेजी रही। वनस्पति 37 रुपये और मूंगफली तेल 15 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। सोया तेल की कीमत लगभग स्थिर रही।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी सात रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित