भागलपुर , अगस्त 21 -- िहार में भागलपुर जिले के बाइपास थाना क्षेत्र में चालक के मवेशी लदे वाहन के साथ फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस थाना क्षेत्र में बीती रात मवेशी लदे एक वाहन को पकड़ा गया और उसकी निगरानी एवं कारवाई के लिये थाना के सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार मौजूद थे। मौके पर तैनात एक चौकीदार ने थानाध्यक्ष को सूचित किया गया कि सहायक अवर निरीक्षक की लापरवाही की वजह से वाहन का चालक गाड़ी सहित फरार हो गया है।उन्होंने बताया कि इस मामले में उक्त सहायक अवर निरीक्षक की लापरवाही एवं संदिग्ध आचरण को देखते हुए आज उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया चलाई जाएगी।

श्री यादव ने बताया कि फरार मवेशी लदे वाहन के पकड़ने के कड़े निर्देश पर बाइपास थानाध्यक्ष द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त वाहन का पीछा करते हुए त्वरित कार्रवाई कर सहरसा जिले में देर रात करीब एक बजे मवेशी सहित वाहन को बरामद कर लिया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त वाहन पर काफी संख्या में मवेशी पाये गये हैं और वाहन एवं मवेशियों से संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में ड्यूटी पर तैनात किसी भी प्रकार की लापरवाही, कर्तव्यहीनता तथा संदिग्ध आचरण की गंभीरता से लिया जाएगा और इसमें दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के विभिन्न कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित