अलवर , मई 13 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार वर्ष पुराने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में वांछित दो इनामी स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिस और शेर खान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को दबोंच लिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे और पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी। बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने अलवर के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम न्यायालय में पेश किया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में एक किशोरी का अपहरण करके उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दो आरोपी फरार थे। दोनों पर दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित