हरिद्वार , अक्टूबर, 13 -- त्तराखंड के हरिद्वार में भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने करीब चार माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पंजाब के मोहाली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में मंगलवार को 21 वर्षीय आरोपी सुहैल को भी हिरासत में लिया है। प्रकरण में विवेचना के दौरान अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को किशोरी के पिता ने उसके घर से बिना बताए चले जाने और वापस नहीं लौटने के संबंध में शिकायत दी थी। इस मामले में एक जुलाई को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल माध्यमों की मदद से किशोरी की तलाश जारी रखी। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित