जयपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के दौरान सामने आई अनियमितताओं के चलते चार मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी और अब इन केंद्रों पर चार मई को पुनः मतदान कराया जाएगा।
चुनाव के दौरान कुछ स्थानों से फर्जी मतदान और अव्यवस्था की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चुनाव अधिकारियों ने संबंधित चार पोलिंग बूथों पर मतदान निरस्त करने का निर्णय लिया।
अधिकारियों के अनुसार, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुनर्मतदान आवश्यक माना गया है। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित