जगतबल्लभपुर (पश्चिम बंगाल) , अप्रैल 24 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है और पार्टी राज्य की सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि कि चार मई को जैसे ही चुनाव परिणाम आने शुरू होंगे, भाजपा नेता राज्य छोड़कर भाग जायेंगे।

हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि अमित शाह 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में लोगों को वोट देने से रोकने की योजना बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित