टिहरी, मार्च 24 -- उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा और यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए टिहरी जनपद के मुनिकीरेती क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अभियान के दौरान नगर पंचायत तपोवन के सहयोग से तपोवन क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस ने ठेली, फड़ और फेरी लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया, और अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले तथा संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित