अलवर, अप्रैल 12 -- राजस्थान में अलवर शहर के हीराबास मोहल्ले से पिछले चार दिनों से लापता कैलाश चंद सैनी का शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि 8 अप्रैल को ही उनकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक अलवर से मथुरा जाने वाली ट्रेन में बैठकर डीग पहुंचा, जहां रेलवे जंक्शन के पास ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो गई और सिर धड़ से अलग हो गया। शव की पहचान के लिए उसे डीग की मोर्चरी में रखवाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित