भरतपुर , फरवरी 27 -- राजस्थान में गंगापुरसिटी में बाटोदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आग लगने से चार छप्परपोश मकानाें में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरनाला तहसील के सांचोली ग्राम पंचायत के टिगरियां गांव में मीठालाल के चार छप्परपोश मकान जलकर राख हो गए। सूत्रों ने बताया कि परिवार और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैल गयीं। देखते ही देखते पूरा ढांचा आग की चपेट में आ गया।

सूत्रों ने बताया कि आग से छप्परपोश मकानों में रखा हजारों रुपयों का घरेलू सामान, पशुओं का चारा, अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर नष्ट हो गयीं। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों और बाटोदा पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित