उदयपुर , जुलाई 10 -- राजस्थान के उदयपुर में निजी संस्था 'लेकसिटी राउंड टेबल' द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, डबोक में 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार आधुनिक कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। संस्था की इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत 424 विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। संस्था के अध्यक्ष मोहित सिंघवी ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त कक्षाओं के अभाव के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी आवश्यकता को देखते हुए 'राउंड टेबल 206' एवं उसके सहयोगी प्रायोजकों ने चार नई कक्षा कक्षों के निर्माण का संपूर्ण दायित्व उठाया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य आगामी चार महीने में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भूमि पूजन समारोह में राउंड टेबल राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीश चौधरी, टेबल सचिव दीपक जोध़ावत, परियोजना समन्वय कुणाल बागरेचा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित