भोपाल , सितंबर 29 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों के यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल होने को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की विरासत का वैश्विक विस्तार हो रहा है। उन्होंने यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में बाघ गुफाओं की चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं के शामिल होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि अब देश की 78 टेंटेटिव हेरिटेज साइट्स में से 19 मध्यप्रदेश में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित