श्रीगंगानगर , अप्रैल 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित रीको उद्योग विहार में चाय का होटल चला रहे एक व्यक्ति को अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूजनकुमार तेली (52) उद्योग विहार में अपने चाय दूध के होटल का संचालन करता है। मुखबिर की सूचना पर देर रात उसे घर जाते समय पकड़ा। उसके पास एक पॉलिथीन की थैली थी, जिसमें दो किलो से कुछ अधिक मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह खुद गांजा का नशा करने का आदी है। वह बिहार के समस्तीपुर जिले में जब भी अपने गांव जाता है, तो वहां से खुद के नशे के लिए गांजा लेकर आता है। वह कुछ मात्रा में गांजा बेच देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित