भीलवाड़ा , मार्च 26 -- राजस्थान में आबकारी निरोधक कार्यबल (एएनटीएफ) ने भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में चाय की गुमटी की आड़ में एमडीएमए बेच रहे एक संचालक को गिरफ्तार करके उससे छह ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। एएनटीएफ के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुर रोड स्थित प्रतापनगर पुलिस चौकी के नजदीक जलदाय विभाग की दीवार के पास एक चाय की गुमटी पर नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। इस पर एएनटीएफ की टीम ने प्रताप नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लेबर कॉलोनी निवासी पूरण (45) की गुमटी पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से छह ग्राम एमडीएमए मिली, जिसके बाद पुलिस ने पूरण को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित