जम्मू , फरवरी 25 -- जम्मू-कश्मीर के जम्मू में गत सोमवार को चाकू से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल एक महिला की आज यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गंग्याल, जम्मू के आरिफ जमाल की पत्नी राफिया बानो (32) पर 23 फरवरी को पार्क में एक आदमी ने उसके गर्दन और शरीर के दूसरे कई हिस्सों पर चाकू से वार कर दिया था जिससे उसे कई गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने कहा, "23 फरवरी को राजीव गांधी पार्क में चाकू घोंपने से घायल महिला की यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।"उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ काका के रूप में हुई, जो मॉडल टाउन, गंग्याल, जम्मू का रहने वाला है, उसे एक महिला पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित