सिवनी , मई 08 -- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की डूंडासिवनी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई दो चाकूबाजी की घटनाओं में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली घटना पांच मई की है। फरियादी पुन्नीलाल बरकड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पत्नी और बेटे के साथ खेत पर गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे रामप्रसाद बरकड़े ने शराब पिलाने की बात को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
दूसरी घटना में ज्ञानी मोहल्ला निवासी वरदान बरकड़े ने शिकायत दर्ज कराई कि वह दिलबाग पेट्रोल पंप के पास खड़ा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते अमन दीक्षित ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 296(ए) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित