जम्मू , अगस्त 12 -- प्रतिबंधित और खतरनाक चाइनीज प्लास्टिक मांजे की बिक्री, भंडारण और उपयोग के खिलाफ जम्मू पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में एक नाबालिग समेत दो लोगों पर मामला दर्ज किया।

यहां पुलिस ने बताया कि पक्का डंगा थाने की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। चौक चबूतरा पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जम्मू के मोती बाजार निवासी चिरंजीव सिंह और एक नाबालिग को पकड़ा। उनके पास से प्रतिबंधित चाइनीज प्लास्टिक मांजे के कुल 13 रोल बरामद कर जब्त कर लिये और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आम जनता से सहयोग करने और प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की बिक्री, भंडारण या उपयोग के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में देने की अपील की है। इसके अलावा, अभिभावकों से गुजारिश की है कि वे अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखें और उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर पतंगबाजी के लिए प्रतिबंधित चाइनीज धागे खरीदने और उसका इस्तेमाल करने से रोकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित