रायपुर , जून 17 -- छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 755 करोड़ रुपये की स्वीकृति का स्वागत करते हुए कहा है कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक, ऊर्जा और परिवहन क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चांपा-कोरबा रेल खंड राज्य के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है तथा इस मार्ग पर तीसरी रेल लाइन का निर्माण क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि कोरबा प्रदेश की ऊर्जा और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। तीसरी रेल लाइन बनने से कोयला, बिजली उत्पादन से जुड़ी सामग्री और अन्य औद्योगिक कच्चे माल के परिवहन में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और नए निवेश की संभावनाओं को बल मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में मालगाड़ियों के अधिक दबाव के कारण इस रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। तीसरी लाइन के निर्माण से रेल यातायात अधिक सुगम होगा, नई यात्री ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने से माल ढुलाई और यात्री परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी तथा ट्रेनों के आउटर पर रुकने जैसी समस्याओं में कमी आएगी। इससे परिवहन लागत और समय दोनों की बचत होगी।

श्री देव ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने का लाभ प्रदेश को विकास परियोजनाओं के रूप में मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पंकज.अभयवार्तारायपुर, 17 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 755 करोड़ रुपये की स्वीकृति का स्वागत करते हुए कहा है कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक, ऊर्जा और परिवहन क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चांपा-कोरबा रेल खंड राज्य के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है तथा इस मार्ग पर तीसरी रेल लाइन का निर्माण क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि कोरबा प्रदेश की ऊर्जा और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। तीसरी रेल लाइन बनने से कोयला, बिजली उत्पादन से जुड़ी सामग्री और अन्य औद्योगिक कच्चे माल के परिवहन में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और नए निवेश की संभावनाओं को बल मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में मालगाड़ियों के अधिक दबाव के कारण इस रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। तीसरी लाइन के निर्माण से रेल यातायात अधिक सुगम होगा, नई यात्री ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने से माल ढुलाई और यात्री परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी तथा ट्रेनों के आउटर पर रुकने जैसी समस्याओं में कमी आएगी। इससे परिवहन लागत और समय दोनों की बचत होगी।

श्री देव ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने का लाभ प्रदेश को विकास परियोजनाओं के रूप में मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित