रायपुर , जून 17 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह परियोजना राज्य के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में आज कहा कि 755 करोड़ रुपये की लागत वाली चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने से प्रदेश को महत्वपूर्ण लाभ होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित