बीजापुर , अप्रैल 20 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित थाना भोपालपटनम क्षेत्र के ग्राम पंचायत वरदली एवं ग्राम पोषणपल्ली में पुलिस द्वारा चलित थाना लगाकर ग्रामीणों के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 18 अप्रैल को वरदली तथा 20 अप्रैल को पोषणपल्ली में आयोजित इस पहल में पुलिस टीम ने सीधे गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न कानूनों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित