अंबाला , नवंबर 03 -- हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा एक युवक पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। युवक करीब 15 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा। मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मालवा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर तीन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान पीठ पर बैग टांगे एक युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। दरवाजे के पायदान पर पैर रखते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हालांकि, उसने एक हाथ से दरवाजे का हैंडल पकड़ रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित