सुकमा , जून 12 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को चलती कार में अचानक आग लग जाने से वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जबकि उसमें सवार एक परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए।
पुलिस के अनुसार सुकमा से कोंटा की ओर जा रही टाटा हैरियर कार में दरभागुड़ा के पास अचानक धुआं निकलने लगा। चालक वाहन रोक पाता, उससे पहले आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
कार सुकमा नगर के वार्ड क्रमांक 13 निवासी मनोज चांडक की बताई गई है। वाहन में परिवार के कई सदस्य सवार थे, जो किसी कार्य से कोंटा जा रहे थे। आग लगते ही सभी लोग तत्काल वाहन से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित