प्रयागराज, जून 07 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एफसीआई इलाके में चाका स्थित मुंडीचक चौराहे के पास रविवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चालक ने तुरंत कार रोककर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित