प्रयागराज , मई 10 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी में रविवार को स्टेशन रोड से पहले घनी आबादी वाले इलाके में एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से कार जलकर राख हो गयी।
कार के इंजन में आग लगने के बाद चालक ने अपने मालिक को सूचना दी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। धीरे-धीरे आग की चपेट में आई इंडिगो कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सूचना पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार नैनी चाका के रहने वाले हरेंद्र प्रताप सिंह का कार चालक रंजन आज कार लेकर नैनी बाजार सामान की खरीददारी करने के लिए आया हुआ था। वहां से वह जब कार लेकर स्टेशन रोड से फ्लाई ओवर की ओर बढ़ा तो कार की इंजन में धुंआ उठने लगे। वह जैसे ही कार से नीचे उतरा और इंजन का कवर खोला, अचानक से आग पकड़ लिया।
कार में लगी आग की लपटों ने पास में खड़ी एक ट्रॉली को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे ट्रॉली भी जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित