टिहरी , फ़रवरी 26 -- उत्तराखंड में टिहरी जनपद के चम्बा क्षेत्र में मादक एवं मन:प्रभावी दवाओं की बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर बुधवार को औषधि निरीक्षण विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध मादक (नारकोटिक) और मन:प्रभावी दवाओं के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेखों की गहन जांच की गई। टीम ने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की, ताकि दवाओं की बिक्री प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित