अलवर , जुलाई 29 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रेलर में भरे चने के कट्टे चोरी करने के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सतबीर सिंह ने बुधवार को बताया कि आठ जुलाई को परिवादी बलराम जाट ने मामला दर्ज कराया कि उनका ट्रेलर दो जुलाई को अजमेर के सारवाड़ से चने लेकर रवाना हुआ था। चार जुलाई को ट्रेलर चालक शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास चने के कट्टे चोरी करके ट्रेलर को खेड़ा बैरियर पर छोड़कर फरार हो गया।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संजु उर्फ संजय (22) को गिरफ्तार करके उससे 77 कट्टे चने बरामद कर लिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित