यमुनानगर , अक्टूबर 27 -- हरियाणा में यमुना नगर नगर निगम गांव चनेटी में गढ़ी बंजारा के पास खाली पड़ी जमीन को पांच साल के लिए लीज पर देगा। इसके लिए 30 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में खुली बोली होगी।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि निगम की खाली पड़ी संपत्तियों का बेहतर उपयोग कर राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जमीन को पारदर्शी प्रक्रिया से लीज पर दिया जाएगा, ताकि संसाधनों का सही उपयोग हो सके।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए नियमानुसार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इच्छुक बोलीदाताओं से बोली में भाग लेने की अपील की।
आयुक्त ने बताया कि बोली से पहले प्रत्येक बोलीदाता को 20 हजार रुपये धरोहर राशि जमा करानी होगी। जमीन की आरक्षित दर 40 हजार रुपये तय की गई है। सफल बोलीदाता को सात दिन के भीतर अपने खर्च पर इकरारनामा/ लीज डीड तैयार कराकर एक प्रति निगम कार्यालय में जमा करानी होगी। पहले साल की पट्टा राशि बोली की मंजूरी के सात दिन के भीतर जमा करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित