भुवनेश्वर , अक्टूबर 26 -- ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अर्नव' के मद्देनजर कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है और अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस चक्रवात के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश-यनम तट को पार करने की संभावना है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तैयारियों की निगरानी करने और राहत, पुनर्वास तथा बहाली कार्यों का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए दोनों उपमुख्यमंत्रियों, छह मंत्रियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित होने वाले जिलों में तैनात किया है। राज्य प्रशासन ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पर्याप्त इंतजाम करें और चक्रवात के संभावित असर को देखते हुए स्थिति पर कड़ी नजर रखें। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात 'अर्नव' अभी पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है और सोमवार को ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 580 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित