टिहरी , अप्रैल 29 -- उत्तराखंड में जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत चंबा-नैल मोटर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को राहत कार्य तेज करते हुए घायलों एवं मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान की है। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे, जबकि छह लोगों की मृत्यु हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, घायलों में दो व्यक्ति कीर्तिनगर क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि मृतकों में शामिल छह लोग घनसाली क्षेत्र से संबंधित थे। घटना के बाद प्रशासन की टीम ने प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सभी प्रभावितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर स्तर पर सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित