चंपावत , अप्रैल 23 -- चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। राज्य कर्मचारी का दर्जा समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर चल रहा धरना गुरुवार को 20वें दिन भी जारी रहा।सरकार की लगातार अनदेखी से नाराज कार्यकत्रियों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और सरकार की "सद्बुद्धि" की प्रार्थना की।

आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, मानदेय बढ़ाया जाए, और सेवानिवृत्ति समेत सामाजिक सुरक्षा के सभी लाभ दिये जाएं।

धरना स्थल पर माहौल में उस वक्त गर्म हो गया जब उक्रांद उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता समर्थन में आ पहुंचे। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।

धरने में ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडे, प्रदेश सदस्य विमला पानेरू, ब्लॉक सदस्य लीलावती जोशी, उमा त्रिपाठी, शांति गोस्वामी, सुनीता पांडे समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित