चंडीगढ़ , सितंबर 21 -- केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (रजि.) ने प्रसिद्ध पत्रकार, 'नवां जमाना' के संपादक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वरिष्ठ नेता कामरेड चंद फतेहपुरी के निधनपर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सभा के अध्यक्ष दर्शन बुट्टर, महासचिव सुशील दुसांझ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माखन सिंह कुहाड़ और कार्यालय सचिव दीप देविंदर सिंह ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि चंद फतेहपुरी का निधन पंजाबी पत्रकारिता के साथ-साथ जनपक्षीय सोच और सामाजिक सरोकारों के लिए भी बड़ी क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित