तिरुपति , फरवरी 01 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट का स्वागत किया और इसे दूरदर्शी बजट बताया।
श्री नायडू ने आज कुप्पम में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बजट का मकसद तेजी से बढ़ती इकॉनोमी की उम्मीदों को पूरा करना है। उन्होंने कहा, "हैदराबाद-बैंगलोर, हैदराबाद-चेन्नई और पुणे-हैदराबाद समेत तीन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को फायदा होगा क्योंकि तिरुपति और अमरावती को कवर किया जाएगा। बैंगलोर-चेन्नई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में, पालमनेर और चित्तूर को कवर किया जाएगा।"उन्होंने सेमी-कंडक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये के आवंटन का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट में टेक्सटाइल सेक्टर को प्राथमिकता दी गयी है, जिससे आंध्र प्रदेश को फायदा होगा क्योंकि राज्य में कपास की खेती बहुत होती है। पर्यटन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य का अराकू घाटी टूरिज्म हब के तौर पर उभरेगा और फ्लेमिंगो फेस्टिवल के लिए मशहूर पुलिकट झील को एक खास टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित