चंद्रपुर , मई 10 -- महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जिला एवं सत्र अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति धनपाल माधव रामटेके (60) को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
रामटेके ने अपनी पत्नी पर शक के चलते उसकी हत्या कर दी। मामले में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश प्रकाश कदम ने गोंडपिपरी तालुका के कुडेसावली गांव के रहने वाले धनपाल माधव रामटेके को 12 सितंबर, 2024 को अपनी पत्नी वंदना रामटेके की हत्या के मामले में दोषी ठहराया। उसे आज सजा सुनाई गई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी ने अपने घर पर ही अपनी पत्नी पर एक धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना तब सामने आई जब इस जोड़े के बेटे अमर रामटेके ने कोठारी थाना में शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित