रांची , सितंबर 21 -- झारखंड कांग्रेस की ओर से एमएमडीआर एक्ट और चंदा चोरी के खिलाफ 26 सितंबर को रांची में लोकभवन मार्च एवं महाधरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रभारी के. राजू दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पार्टी प्रभारी के. राजू 25 सितंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रभारी 25 को हैदराबाद से रांची आएंगे। वो सुबह 11:10 बजेबिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक रांची में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस रांची में करेंगे।
26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे चंदा चोरी एवं एमएमडीआर 2026 के विरोध में आयोजित मार्च और महाधरना (शहीद स्थल से लोक भवन, रांची तक) में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित