चंडीगढ़ , मई 09 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-51 स्थित अजंता सोसाइटी में शनिवार को चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच ऐस लकी ने स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान विभिन्न सोसाइटियों के निवासियों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी और अन्य समस्याएं नेताओं के सामने रखीं।

सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर चंडीगढ़ में मेट्रो परियोजना की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए शहर को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरशाही इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही, जबकि रेल भारत तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) अपनी रिपोर्ट दो बार प्रशासन को सौंप चुका है।

श्री एच.एस. लक्की ने कहा कि सेक्टर-51 जैसे बड़े रिहायशी इलाके में अब तक कम्युनिटी सेंटर, बाजार , डिस्पेंसरी और अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को प्रशासन और सलाहकार परिषद की बैठकों में मजबूती से उठाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित