चंडीगढ़ , अगस्त 01 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित मकान नंबर 2987 में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता ने कथित तौर पर एक महिला पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी जिससे वह घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय कुछ लोग पुलिस के साथ मकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान फायरिंग की वारदात हुई। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग लाइसेंसी रिवॉल्वर से की गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही साझा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित