चंडीगढ़ , अगस्त 03 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित वर्षों पुरानी बांस की चिक मार्केट आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में संचालित हो रही है। करीब तीन दशकों से कई परिवार इस बाजार के जरिए अपना रोजगार चला रहे हैं लेकिन अब तक इस मार्केट का समुचित विकास नहीं हो पाया है।
दुकानदारों का कहना है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को प्रशासन द्वारा व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराए गए, जबकि चिक मार्केट के व्यापारी आज भी सड़क किनारे कारोबार करने को मजबूर हैं।
व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को इस बाजार को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर स्थायी और व्यवस्थित मार्केट उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि उनका व्यापार भी बेहतर ढंग से चल सके और ग्राहकों को भी सुविधाएं मिलें। इस संबंध में कई बार प्रशासन के समक्ष मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित