चंडीगढ़ , अगस्त 17 -- चंडीगढ़ सेक्टर-32 में सोमवार को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार व्यक्ति घायल हो गया।
सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बस चालक की भूमिका और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जाएगा। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित