चंडीगढ़ , अक्टूबर 12 -- चंडीगढ़ के पीएम श्री राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-18 में राष्ट्रीय समावेशी रंगमंच महोत्सव (एनआईटीएफ) 2026 का शुभारंभ हुआ। 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय महोत्सव में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित करीब 400 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

स्कूल शिक्षा निदेशक नितिश सिंगला ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भागीदारी ही अपने आप में जीत है। उपनिदेशक बिंदु अरोड़ा, निर्मल शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी संजीव सिंगला भी उपस्थित रहे।

महोत्सव की थीम 'मंच पर साथ, समानता की भावना के साथ' है। इसमें दिव्यांग और अन्य बच्चे मिलकर प्रस्तुतियां देंगे। इसका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग और समानता की भावना को बढ़ावा देना है। सर्वश्रेष्ठ टीम को राष्ट्रीय स्तरीय रंगमंच कार्यशाला में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित