चंडीगढ़ , अक्टूबर 18 -- चंडीगढ़ में विजयदशमी के अवसर पर चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में इस बार 106 फीट ऊंचा रावण आकर्षण का केंद्र रहेगा। सनातन धर्म मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी रावण दहन देखने के लिए दूर-दराज से हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें चंडीगढ़ पुलिस, निजी बाउंसर और मंदिर प्रबंधक कमेटी के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित