चंडीगढ़ , जुलाई 19 -- चंडीगढ़ नगर निगम ने रविवार सुबह सेक्टर-20 में अवैध रूप से संचालित आइसक्रीम विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति कारोबार कर रही 53 अवैध रेहड़ियों को जब्त किया गया।
नगर निगम के अनुसार यह अभियान पैदल यात्रियों और वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित