चंडीगढ़ , मार्च 15 -- पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार रात से ही कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। लुधियाना, फरीदकोट, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर और पटियाला में आधी रात के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं पठानकोट और चंडीगढ़ समेत कई जिलों में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आज के लिए गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं के साथ पंजाब के नौ जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित