चंडीगढ़ , जुलाई 11 -- चंडीगढ़-मोहाली ट्राइसिटी के कैब ड्राइवरों की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 13 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी। लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैब ड्राइवर चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ड्राइवरों की प्रमुख मांग है कि ओला-उबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियां किराया दरों (फेयर) में बढ़ोतरी करें, क्योंकि सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जबकि उन्हें मिलने वाला किराया लंबे समय से नहीं बढ़ाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित